क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक से ग्राम पंचायत माधोपुर के मजरा अन्नदापुर लेखराज के लाभार्थी प्रमोद कुमार पुत्र कल्यान राय का वर्ष 2017 में सर्वे के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयन हुआ था। तत्कालीन सचिव ने इससे संबंधित सारी प्रक्रियाएं पूरी कर बैंक का खाता भी फीड करा दिया।
आवास की पहली किस्त पिछले वर्ष 16 जनवरी को 40 हजार रुपये, दूसरी किस्त 21 मार्च को 70 हजार रुपये अपात्र लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी गई। लाभार्थी के खाते में कोई रुपया नहीं पहुंचा तो लाभार्थी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जांच में ग्रामीण के अपात्र पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव सचिन गंगवार की रिपोर्ट पर खंड विकास अधिकारी ने पत्र लिखकर आवास की धनराशि वसूल किए जाने के आदेश दिए। साथ ही एक पत्र थाना प्रभारी क्योलड़िया को भेज कर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है।
इस मौके पर गांव के प्रधान मुकेश कुमार उर्फ त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि अपात्र ग्रामीण को पहली किस्त के 40 हजार रुपये दे दिए हैं। संवाद