फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहसिन के 61 रन पर भारी पड़ी अनमोल की 46 रन की पारी

Tue, 14 Nov 2017 02:16 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
‌िवविजेता ‌िख्‍ाखिलाड़ी
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में खेली जा रही रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एमएच कॉलेज मुरादाबाद के नाम रहा। फाइनल में एमएच कॉलेज ने केजीके कॉलेज मुरादाबाद को छह विकेट से मात दी।
चालीस ओवर के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केजीके कॉलेज ने कप्तान मोहसिन खान के 61 रन की बदौलत 31.4 ओवर में 185 रन का स्कोर खड़ा किया। एमएच के जुबैर ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएच की टीम को केजीके की धारदार गेंदबाजी के आगे संभल कर खेलना पड़ा। कप्तान अनमोल के नाबाद 46 रन की बदौलत केजीके ने 36.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। एमएच के चार बल्लेबाज ही आउट हुए। अब्दुल ने 37 और जुबैर ने 29 रन की पारी खेली। मैच में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए केजीके के मोहसिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर विवि के क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली, बीसीए के सचिव सीताराम सक्सेना, नितिन धवन ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 खिलाड़ियों का विवि की टीम में चयन
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों का चयन विवि की टीम के लिए हुआ है। इसमें बरेली कॉलेज के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। अब 20 से 22 नवंबर के बीच इनका ट्रायल लिया जाएगा। इसमें बाकी कॉलेेजों के खिलाड़ियों को भी बुलाया जाएगा। ट्रायल से 16 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी। उसके बाद उनका फिजिकल टेस्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें