फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मोहित और शिवानी ने अपने नाम किया सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी मैराथन में 1500 धावकों ने दिखाया दम, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
विज्ञापन


बरेली। छावनी परिषद की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर विकसित भारत 2047 के संदेश के साथ मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1500 से अधिक धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को 13-18 वर्ष, 19-40 वर्ष और 41-60 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष व महिला श्रेणियों में कराया गया। पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब मोहित को प्रदान किया गया, जबकि महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ धाविका का सम्मान शिवानी ने अपने नाम किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
मैराथन का आगाज मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम से हुआ, जो विभिन्न मार्गों पर होते हुए, पुन: स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ जीओसी यूबी एरिया लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा, एवीएसएम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह, वाईएसएम, अध्यक्ष छावनी परिषद बरेली ने किया।
विज्ञापन



आयु वर्ग 19-40 वर्ष के पुरुष एवं महिला वर्ग की दौड़ को जीओसी यूबी एरिया लेफ्टिनेंट जनरल डीजीओ मिश्रा, एवीएसएम की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 13-18 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ को कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व 41-60 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ को ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह, वाईएसएम, अध्यक्ष छावनी परिषद बरेली ने शुरू कराया।
विज्ञापन



- कुछ ऐसे रहे परिणाम
13-18 वर्ष आयु वर्ग की पुरुष दौड़ में मो. आमिर ने बाजी मारी। मो. यूसुफ ने दूसरा, रितिक कुमार ने तीसरे स्थान पर रहते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। महिला वर्ग में शिवानी ने जीत दर्ज की, प्रतिज्ञा ने दूसरा और सविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 19-40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष वर्ग में मोहित अव्वल रहे। ओमपाल सिंह दूसरे, रोहित भदौरिया तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में काजल कुमारी प्रथम, अमनप्रीत कौर द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रहीं। 41-60 वर्ष आयु वर्ग की पुरुष वर्ग दौड़ में ब्रिगेडियर हरजीत प्रीतपाल सिंह, वीएसएम ने पहला स्थान अपने नाम किया। एस. खरवार ने दूसरा और राजेंद्र प्रसाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में सुनीता ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया, सुमन दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। छावनी परिषद के सभासद डॉ. वैभव जायसवाल, कर्मचारियों व परिषद की ओर से संचालित समस्त विद्यालयों के अध्यापकों का सहयोग रहा। मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें