बरेली-बदायूं में बरसों पुरानी हैं हवाला की जड़ें
जिले के साथ ही बदायूं के कुछ हिस्सों में हवाला की जड़ें काफी गहरी हैं। बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली इलाके के दबतोरी, लक्ष्मीपुर, संग्रामपुर गांवों में कुछ ही बरसों में मजदूर करोड़पति बन चुके हैं। देश के कई राज्यों की पुलिस व एजेंसियां अक्सर यहां जांच करने आती हैं।
इसके साथ ही बरेली में धंतिया व इससे सटे सीबीगंज के इलाके, भुता के केसरपुर, इज्जत नगर के पीर बहोड़ा का इलाका भी हवाला के लिए चर्चित है। यहां मजदूरों व कमजोर तबके के लोगों के बैंकों में खाते खुलवाने वाले सैकड़ों एजेंट सक्रिय हैं। बैंक स्तर पर इनकी अच्छी सांठगांठ है। कई बार खाता मालिक को पता ही नहीं होता कि उसके खाते का इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा है।