फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे मोदी, बना अभेद सुरक्षा चक्र

Sun, 28 Feb 2016 12:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रबर फैक्ट्री का मैदान छावनी बन गया है। डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता समेत करीब 50 आईएएस और आईपीएस अफसरों के हाथ में सुरक्षा का जिम्मा है। आखिरी लम्हों तक पुलिस और प्रशासन के अफसर सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। दोपहर को डीजी सुरक्षा ने छोटे मंच से अधिकारियों की ब्रीफिंग करके उनकी ड्यूटी समझाई। सुरक्षा के लिए शुक्रवार को देर रात पांच कंपनी पीएसी और मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों का आंकड़ा साढ़े पांच हजार के पार हो गया है। इस मौके पर एडीजी रेलवे जीएल मीना, डीआईजी आशुतोष कुमार, एसएसपी आरके भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को त्रिशूल से हेलीकाप्टर से किसान रैली स्थल पर पहुंचना है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनका सड़क रास्ते से भी रैली स्थल पर पहुंचने का इंतजाम किया है। भीड़ के बीच में सादे कपड़ों में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।  हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। बिना आई कार्ड से पुलिस कर्मी भी अंदर नहीं घुस पाएंगे। उन पर एसपीजी पूरी नजर रखेगी। रबर फैक्ट्री का मैदान एसपीजी की निगरानी में है। एसपीजी के आईजी एसएस श्रीवास्तव ने शनिवार को देर रात तक मैदान की बारीकी की छानबीन कराई। रिहर्सल के बाद बिना पास वाले किसी भी शख्स को मैदान में जाने की इजाजत नहीं दी गई।

 इजाज के करीबियों पर नजर
 -दीवानखाना इलाके में रहकर सेना के इलाके की रैकी करने वाले पाकिस्तानी जासूस इजाज के करीबी फोटो ग्राफ रों पर खुफिया एजेंसियां नजर रखी हुए है। बरेली में स्लीपिंग माड्यूल अब भी सक्रिय हो सकते हैं इस लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान रैली की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। बहेड़ी, भोजीपुरा, आजमनगर, बानखाना, गुलाबनगर, पीलीभीत बाईपास, नवादा शेखान और दीवानखाना क्षेत्र पर विशेष नजर रखी जा रही है।  खुफिया एजेंसियों ने अपना जाल बिछा दिया है। एंटी टेरेरिस्ट सेल को एक्टिव कर दिया गया है
विज्ञापन


ड्रोन कैमरे की निगरानी में रेलवे जंक्शन
बरेली। रैली में शामिल होने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे जंक्शन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। यहां ड्रोन कैमरे से हर किसी पर निगाह रखी जाएगी। जंक्शन की सुरक्षा में इंस्पेक्टर जीआरपी चंद्रशेखर गुप्ता के अलावा जीआरपी के आठ सब इंस्पेक्टर, पांच एचसीपी, पांच दीवान और  सिपाहियों के साथ ही सिविल पुलिस के एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, दस सिपाही और डेढ़ सेक्शन पीएसी को लगाया गया है। आरपीएफ का स्टाफ भी सुरक्षा व्यवस्था में जुट गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल ने इज्जतनगर, भोजीपुरा, सिटी स्टेशन आदि पर आरपीएफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।  जंक्शन पर विस्फोटक निरोधक दस्ते के साथ  चेकिंग की गई। लंबे रूट की ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
रैली में ये न ले जाएं
-रैली स्थल पर पानी का इंतजाम भाजपा की तरफ से किया गया है। पानी की बोतल रैली स्थल पर ले जाने पर पाबंदी है।  केमिकल के रूप में कुछ विस्फोटक  सामग्री बोतल में लाई जा सकती है।
-बैग लाने पर पाबंदी है।  सुरक्षा कर्मी बैग कब्जे में ले लेंगे और छानबीन के बाद  रैली की समाप्त ही वापस करेंगे।
- मोबाइल ले जाने पर पाबंदी नहीं, लेकिन लेकर न जाएं तो अच्छा है। इसके पीछे वजह यह है कि सुरक्षा के लिहाज से मोबाइल ऑन ऑफ करके चेक होगा। इसमें कि सी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। रैली में जाने वाले लोगों का चश्मा भी चेक किया जाएगा।
 तय जगह पर ही बैठें
-किसान रैली में प्रवेश के लिए वीवीआईपी, अफसरों, मीडिया कर्मियों और आम आदमियों के लिए अलग-अलग स्थान पर बैठने की व्यवस्था की गई है। इसी तरह पार्किंग के लिए भी सबके लिए जगह तय है।
ऐसे आएं रैली में
-बदायूं की ओर से आने वाले सभी वाहन रामगंगा, चौपुला ओवरब्रिज, किला पुल, मिनी बाईपास से परसाखेड़ा होकर रैली में आएंगे।
-शाहजहांपुर, बीसलपुर, पीलीभीत और नैनीताल की ओर से रैली में आने वाले सभी वाहन नेशनल हाइवे, बड़ा बाईपास से होकर रैली में पहुंचेंगे।
-रामपुर की ओर से रैली में आने वाले सभी वाहन नेशनल हाइवे से होते हुई रैली स्थल पर पहुंचेंगे।
 
भारी वाहनों का रूट डायवर्जन
 दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर रूट डायवर्जन किया गया है। कोई भी भारी वाहन शाहजहांपुर, मीरानपुर कटरा से बरेली की तरफ नहीं आएगा। ये वाहन मीरानपुर कटरा, जलालाबाद, मिर्जापुर, अलापुर, बदायूं होकर निकलेंगे।
-रामपुर की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहनों को शाहबाद से आंवला होकर निकाला जाएगा।
-बदायूं से आने वाले सभी भारी वाहन रामगंगा तिराहा से बुखारा फरीदपुर होकर निकलेंगे।
-नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड, बीसलपुर रोड, से आने वाले सभी भारी वाहनों को बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर होकर निकाला जाएगा।  कोई भी वाहन टीपीनगर होकर बरेली शहर के अंदर भी नहीं आएगा।
विज्ञापन

-फरीदपुर से बरेली की ओर आने वाले सभी भारी वाहन बुखारा होकर निकाले जाने हैं।
-समस्त भारी माल वाहन बिलवा, बड़ा बाईपास नैनीताल रोड से चौकी लभारी मीरगंज के बीच प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें