फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

254 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

Sat, 27 Feb 2016 02:07 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पहली मार्च से शुरू हुई रही मुख्य परीक्षा में छह लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 254 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहली बार पहली मार्च से परीक्षाएं करा रहा है, ताकि रिजल्ट भी समय से आउट किए जा सकें। विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। कॉलेजों को निर्देश भी भेज दिए गए हैं कि वो कैमरे की नजर में परीक्षाएं कराएं, ताकि कोई गड़बड़ होने पर सबूत जुटाए जा सकें। इसमें छात्राओं के लिए उनके ही कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पिछली बार 193 परीक्षा केंद्र बने थे। इस बार 61 परीक्षा केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे लगभग 42 परीक्षा केंद्र हैं, जो गर्ल्स कॉलेज में स्वकेंद्र होंगे। इसमें लगभग 61 नए कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। यहां पर पहली बार परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र ज्यादा होने की वजह से विश्वविद्यालय ने सचल दल बढ़ाकर पांच कर दिए हैं। इसके अलावा कुलपति, रजिस्ट्रार और प्रतिकुलपति का सचल दल भी छापा मारने के लिए निकलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें