फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दल की तीन निगेटिव  रिपोर्ट पर निरस्त होगा सेंटर

Sun, 26 Feb 2017 01:01 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Mobile Party three negative The report will center on the repeal - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
एक मार्च से शुरू हो रहीं एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं की तैयारी को लेकर शनिवार को हुई सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन का जोर नकलविहीन परीक्षाएं कराने पर रहा। स्पष्ट कह दिया गया कि अगर किसी केंद्र को लेकर सचल दल की लगातार तीन रिपोर्ट निगेटिव आती हैं तो तत्काल ही उस केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही छात्रों को दूसरे केंद्र से अटैच भी कर दिया जाएगा। नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए विश्वविद्यालय कैंपस के अलावा हर जिले में एक-एक सचल दल बनाया जाएगा। विश्वविद्यालय से लेकर जिलों के सचल दल हर दस दिन के अंतराल पर बदल दिए जाएंगे ताकि कॉलेज प्रशासन उनसे साठगांठ न कर सकें। 
विज्ञापन

पूर्वाह्न ग्यारह बजे से अपराह्न एक बजे तक बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और रामपुर तथा अपराह्न ढाई से साढ़े चार बजे तक मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, सम्भल के कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक हुई, जिसमें परीक्षा से जुड़े निर्देश दिए गए। इसके अलावा कॉलेजों की तरफ से फीडबैक भी लिया गया। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने कहा कि केंद्रों की सहूलियत के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है। अगर कोई दिक्कत हो तो तुरंत कंट्रोल रूम को बताएं। 
कुलपति प्रोफेसर मुशाहिद ने कहा कि परीक्षा के तीन दिन के भीतर कॉपियां संकलन केंद्र पर भेजनी होंगी और प्रैक्टीकल के अंक एक दिन से ज्यादा कॉलेज अपने पास न रखें। इसमें लापरवाही करने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई होगी। परीक्षा के दौरान प्रबंधन का कोई भी पदाधिकारी परीक्षा केंद्र पर नहीं जाएगा। इसके साथ ही कॉलेजों को अपनी वेबसाइट तत्काल अपडेट करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन


कुलपति बोले, कुछ तो केवल नकल कराने को ही मांगते हैं केंद्र 
बैठक के दौरान कुलपति प्रोफेसर मुशाहिद हुसैन ने कॉलेज संचालकों को जमकर हड़काया। कहा, कुछ तो नकल कराने के लिए ही केंद्र मांगते हैं। अब अगर इन कॉलेजों की शिकायतें सामने आईं तो केंद्र तो निरस्त होगा ही साथ ही भविष्य में उसको कभी केंद्र भी नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ कॉलेज तो ऐसे हैं कि चेतावनी के बाद ही नकल कराने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे केंद्रों और देहात क्षेत्र के केंद्रों पर इस बार पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

शिकायत पर आंतरिक, वाह्य दोनों परीक्षक होंगे डिबार
प्रैक्टीकल में नंबर देने के मामले में कॉलेज जमकर मनमानी करते हैं। बैठक में कॉलेजों को निर्देश दिए गए कि अगर शिकायत आती है तो केवल वाह्य परीक्षक ही डिबार नहीं होगा, बल्कि आंतरिक परीक्षक को भी डिबार कर दिया जाएगा।

परीक्षा के साथ ही शुरू हो जाएगा मूल्यांकन
बैठक में कॉलेजों के निर्देश दिए गए कि परीक्षा के तीन दिन के भीतर ही कॉपी संकलन केंद्र पर भेजनी होंगी। परीक्षा के दौरान मूल्यांकन कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा और अप्रैल में परिणाम भी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
 
एजेंसी ने बताया कैसे निकालें अवार्ड शीट और प्रवेश पत्र
एजेंसी के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन करके बताया कि कॉलेज कैसे अवार्ड शीट निकालें और कैसे प्रवेश पत्र निकालें। इसके अलावा जो दिक्कतें आ रही हैं उनको कैसे दूर किया जाए, इसे भी डेमो देेकर समझाया गया। 
विज्ञापन


कंट्रोल रूम के नंबर 
-परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा संचालन संबंधी समस्या के लिए : 8791612572
- प्रश्नपत्र संबंधी समस्या के लिए : 9411004511, 9412427665
- उत्तर पुस्तिका संबंधी समस्या : 9927252633, 9411922443
-वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक संबंधी जानकारी के लिए : 9411221200
-परीक्षा नियंत्रक : 9412618197
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें