फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्यमंत्री से मिले विधायक, नवाबगंज में बस अड्डा बनवाने की मांग

Wed, 11 Feb 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मूल्य बकाये का भुगतान कराने सहित अन्य मुद्दे भी उठाए
विज्ञापन

नवाबगंज। क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके कस्बे में बस अड्डा बनवाने की मांग की। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द कराने के लिए कहा। विधायक के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द कराने का आश्वासन दिया है।

विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि नवाबगंज की ओसवाल और बरखेड़ा की बजाज चीनी मिल पर किसानों का कई करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया है। भुगतान न मिलने से किसान जरूरी खर्चे पूरी नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योलड़िया डैम, दलेलनगर गांव के पास अप्सरा नदी पर बने जर्जर पुल का मुद्दा भी उठाया। कहा कि पुल संकरा होने की वजह से यहां हादसे की आशंका रहती है।

रुरिया में बने जर्जर पुल का पुर्ननिर्माण कराने की मांग



फरीदपुर। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रुरिया में नकटिया नदी पर बने जर्जर पुल का पुर्ननिर्माण कराने का मुद्दा बजट सत्र के दूसरे दिन विधान परिषद में उठाया। कहा कि पुल को बने हुए 60 साल से ज्यादा समय हो चुका है। यह कभी भी गिर सकता है। हर रोज जान जोखिम में डालकर लोग यहां से गुजरते हैं। आसपास के 10 से 15 गांवों के लोग ज्यादा परेशानी उठा रहे हैं। किसानों को गन्ना लदी ट्रॉली चीनी मिल तक ले जाने के लिए परेशान होना पड़ता है। ऐसे में जल्द से जल्द पुल का पुर्ननिर्माण कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें