फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की तिथियों में बदलाव, अब छह जनवरी से होंगी शुरू

Wed, 31 Dec 2025 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षाएं छह जनवरी से शुरू होंगी। 
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। दो से 31 जनवरी तक होने वाली परीक्षाएं अब छह जनवरी से एक फरवरी तक कराई जाएंगी। 

विज्ञापन


स्नातक कोर्स में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए हेल्थ केयर, बीए होमसाइंस, बीएससी होमसाइंस, बीबीए रिटेल की परीक्षाएं अब तीन दिन देरी से शुरू हो सकेंगी। दो जनवरी को होने वाली सभी विषयों की परीक्षाएं अब छह जनवरी को होगी। सभी परीक्षाओं की तिथि 18 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा समय सारिणी के अनुसार आगे बढ़ाई गई हैं, किसी भी परीक्षा के विषयों के क्रम को बदलाव नहीं हुआ है। 

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं सत्र समय से पूर्ण कराना प्राथमिकता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

25 दिनों में समाप्त होंगी परीक्षाएं 
अब तक सामान्य रूप से परीक्षा की समय सारिणी बनाने पर 45 से भी अधिक दिन का समय परीक्षाओं में लगता था। इस बार एआई सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्कीम बनाई गई। इससे परीक्षाएं 25 दिन में ही समाप्त हो रही हैं। परीक्षा अवधि में 14 जनवरी मकर संक्रांति व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की ही छुट्टी रहेगी।

31 दिसंबर तक ही भर गए फॉर्म 
समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक व परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी। कॉलेज में फॉर्म जमा करने की तिथि एक जनवरी और महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन को सत्यापित करने की अंतिम तिथि दो जनवरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें