विशाल के साथ पहुंचे निवेशक रमेश साहू ने बताया कि गुलाटी बड़े होटल में उनकी दावत करता था। बढ़िया पकवान खिलाता था। झूठे वादों के जाल में वह लोग फंस गए जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। शिकायतकर्ताओं में भूपेंद्र कुमार, विजय खुराना, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज चौधरी, नरेंद्र कुमार, विकास श्रीवास्तव, श्याम सिंह, सुनील खुराना व आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गुलाटी के खिलाफ एक और शिकायत आई है। इसकी भी जांच कराई जाएगी।