फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापता किशोर का शव तालाब में मिला, ताऊ की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
13 दिन से लापता था 15 वर्षीय सागर, परिजनों ने अलीगंज थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
विज्ञापन

बिशारतगंज (बरेली)। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी 15 वर्षीय सागर मौर्य का शव बृहस्पतिवार शाम बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर के तालाब में मिला। दोनों गांव आधा किमी दूरी पर हैं। सागर का शव देखने जा रहे उसके ताऊ टेकचंद (62) की रास्ते में हार्टअटैक से मौत हो गई। दोनों थानों की पुलिस ने सागर का शव निकलवाया। शव पर चोट का कोई निशान नहीं था। पोस्टमाॅर्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।
नारायण मौर्य ने बताया कि उनका बेटा 15 वर्षीय सागर मौर्य 19 दिसंबर की शाम पड़ोस के गांव भीकमपुर में दावत खाने जाने की बात कहकर गया था। वह रात में घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों ने अलीगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। बृहस्पतिवार शाम बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर के जंगल में गए लोगों ने तालाब में सागर का शव देखा। गांव के प्रधान की सूचना पर बिशारतगंज थाना प्रभारी सतीश कुमार वहां पहुंचे। सीओ आंवला नितिन कुमार को भी बुला लिया गया। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पिता ने जताई हत्या की आशंका
सागर का शव जिस तालाब में मिला, उसमें मछली पालन होता है। इसलिए मछलियों ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया है। पिता नारायण मौर्य ने सागर की हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देने की बात कही। इस बीच सागर के ताऊ 62 साल के टेकचंद मौर्य शव मिलने की खबर पाकर बदहवास हालत में तालाब की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस को पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि सीओ आंवला नितिन कुमार को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। फॉरेंसिक टीम की मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। सागर के परिवार की ओर से तहरीर मिलेगी तो अलीगंज थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामले में ही उसे शामिल करके कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। ग्रामीणों से पूछताछ में पता लगा है कि मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल पर मां ने सागर को डांटा था। तब वह नाराज होकर घर से चला गया था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें