फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'पिता का सारा प्यार बहन पर, मैं कर्ज में डूबा', नाटकीय ढंग से घर लौटे शिक्षक ने बताई ये कहानी

Mon, 21 Apr 2025 08:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार नौ अप्रैल को लापता हो गए थे। शनिवार रात वह नाटकीय ढंग से घर लौट आए। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह कर्ज से परेशान होकर खुद ही घर से चले गए थे। 
विज्ञापन
शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार, उनकी पत्नी जयश्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से लापता बेसिक शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार शनिवार रात एक बजे घर लौट आए। पत्नी के आत्मदाह की धमकी के बाद पुष्पेंद्र के घर शनिवार शाम से ही पुलिस लगाई गई थी। पुलिस ने पुष्पेंद्र को थाने बुलाकर बात की तो कर्ज से परेशान होने व पिता की बेरुखी की बात बताई।

विज्ञापन


त्रिलोक विहार निवासी पुष्पेंद्र गंगवार नौ अप्रैल से लापता थे। उनका मोबाइल फोन घर पर ही था। पुष्पेंद्र की पत्नी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर पुलिस को चेतावनी दी थी कि यदि उनके पति को नहीं खोजा गया तो वह 24 घंटे के अंदर बच्चों समेत आत्मदाह कर लेंगी।

शनिवार शाम वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने पुष्पेंद्र के घर महिला पुलिस तैनात कर दी। इसके पांच घंटे बाद ही रात एक बजे पुष्पेंद्र नाटकीय ढंग से घर लौट आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Video: नशेड़ी ने खंडहर में फेंकी बच्ची, दिशा पाटनी की मेजर बहन ने बचाई जान; दिनभर की देखभाल फिर मां से मिलवाया

पुष्पेंद्र ने सुनाई तीर्थ यात्रा की कहानी, तस्दीक करेगी पुलिस
पुष्पेंद्र से मामले की जांच कर रहे दरोगा दीपक यादव के साथ ही सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने भी पूछताछ की। पुष्पेंद्र ने बताया कि नौ अप्रैल की रात घर से निकलने के बाद वह 12 अप्रैल को कटरा होकर वैष्णो माता धाम गए। फिर अमृतसर के लिए निकले। 16 को वापस दिल्ली आकर हरिद्वार चले गए। 17 व 18 को वहां रुकने के बाद 19 को दिल्ली आए। वहां से रात में बस से बरेली आए और घर लौटे। 

तीन बैकों का 21 लाख रुपये कर्ज 
पुष्पेंद्र के पिता सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद देवरनिया थाना क्षेत्र में ही सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने पुष्पेंद्र को खराब आदतों वाला व सट्टे का लती बताया था। अब पुष्पेंद्र ने भी ऐसी ही बातें कही हैं। बताया कि उनके पिता ने करीब 70 लाख की संपत्ति उसकी बहन व बहनोई को दे दी है। उन पर करीब 21 लाख रुपये का तीन बैंकों का कर्ज है।

सोशल मीडिया पर आए कमेंट- सब प्री प्लान
पुष्पेंद्र के घर लौटने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली तो लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई लोगों ने पुष्पेंद्र के घर लौटने पर खुशी जाहिर की। वहीं, कई लोगों ने लापता होने पर सवाल खड़े किए। इस प्री प्लान बताया। कई लोगों ने संपत्ति विवाद के कारण ऐसा करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षक ने खुद ही परेशान होकर वैष्णो देवी व अन्य स्थानों पर जाने की बात बताई है। बयानों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तस्दीक की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें