फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह दिनों से लापता छात्रा का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाने के पास आजाद समाज पार्टी के सदस्यों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

हाफिजगंज। स्कूल से लापता हुई कक्षा नौ की छात्रा को छह दिन बाद भी पुलिस नहीं तलाश सकी। इससे गुस्साए आजाद समाज पार्टी के सदस्यों ने थाने के पास नारेबाजी करते हुए छात्रा की बरामदगी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पुलिस 48 घंटे में छात्रा को नहीं ढूढ़ पाई तो वे एसएसपी दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा क्षेत्र के काॅलेज में 20 दिसंबर को पढ़ने गई, लेकिन लौटी नहीं। लापता छात्रा का बैग स्कूल में खड़ी साइकिल पर रखा मिला। परिजनों ने थाना पर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। नारेबाजी करने वालों में आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सुरजीत गौतम, जितेंद्र सागर, जयप्रकाश आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें