फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाले में मिला लापता युवक का शव, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, हत्या का आरोप

Thu, 20 Mar 2025 12:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के आंवला क्षेत्र में गांव पनवड़िया के समीप बदायूं मार्ग किनारे नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक नौ से लापता था। उसकी पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को नाले में पड़ा देखा तो वह सन्न रह गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में पनवड़िया गांव निवासी 30 वर्षीय विनोद का शव गांव के पास नाले में मिला। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर आंवला-बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया, हंगामा किया। आंवला थाना पुलिस ने मौके पर जाकर शव सील करने की कोशिश की तो तीखा विरोध झेलना पड़ा। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
Trending Videos

14 मार्च को कराई थी गुमशुदगी 
परिजनों ने बताया कि नौ दिन पहले विनोद लापता हो गए थे। उनकी पत्नी ने 14 मार्च को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि वह विनोद की तलाश में जगह-जगह भटक रहे थे। थाने के चक्कर लगा रहे थे। शक के आधार पर उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। मामले में इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले परिजनों की तहरीर मिली थी। इसके आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई। शव की हालत ऐसी नहीं है जो हत्या का अंदाजा लगाया जा सके, पोस्टमार्टम कराकर ही सच्चाई का पता लगेगा। 

ये भी पढ़ें- 91 दिन में इंसाफ: बदायूं में दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, सात वर्षीय बच्ची से की थी दरिंदगी

 
विज्ञापन

गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप 
सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, विवेचना में सच्चाई सामने लाई जाएगी। जल्द खुलासा किया जाएगा। उधर, परिजनों ने बताया कि विनोद के पास उसके पिता के साथ ही दो अविवाहित चाचा की संपत्ति भी थी, इसलिए कई लोग उसे कर्ज देते रहते थे। खेत में सिंचाई को लेकर भी विनोद का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें