फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गलत जानकारी और अफवाह से फैल सकती है बवाल की चिंगारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डिजिटल युग में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए बरेली जोन पुलिस ने रविवार को बरेली पुलिस लाइन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें इन्फ्लुएंसर्स कम्युनिटी ऑफ बरेली जोन के आह्वान पर नौ जिलों के सौ से अधिक इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हुए।
विज्ञापन

सम्मेलन में डिजिटल उत्तरदायित्व, साइबर सुरक्षा, भ्रामक सूचनाओं और डिजिटल गिरफ्तारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इसका लक्ष्य पुलिस और इन्फ्लुएंसर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर रहा। एडीजी बरेली जोन, रमित शर्मा ने डिजिटल वॉलंटियर्स की अफवाहों को रोकने में अहम भूमिका बताई। कहा कि एक गलत जानकारी अफवाहों को बल देकर बवाल की चिंगारी भड़का सकती है, जबकि सही जानकारी से देश और समाज का भला हो सकता है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने असत्य सूचनाओं से बचने पर जोर दिया। एएसपी बरेली शिवम आशुतोष ने डिजिटल कंटेंट के विधिक प्रावधानों पर सत्र को संबोधित किया। पीलीभीत जिले के एएसपी विक्रम दहिया, संभल जिले के मनोज रावत, पीलीभीत की एएसपी डॉ. नताशा गोयल व बरेली की एएसपी सोनाली मिश्रा ने भी सम्मेलन में अलग अलग विषयों पर सत्र को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें