फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए दरिंदगी: लग्जरी कार न लाने पर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने सिगरेट से दागा

Sat, 03 Jun 2023 04:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक विवाहिता के साथ तीन रिश्तेदारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि पति और ससुराल वालों की शह पर उसके साथ दरिंदगी गई है। ससुराल वाले दहेज में लग्जरी कार मांग रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ससुराल वालों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। दहेज में लग्जरी कार न मिलने पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे सिगरेट से दागा गया। पीड़ित विवाहिता ने इज्जतनगर थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो आईजी के निर्देश पर आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन



'दगाबाज' सहेली: धर्मांतरण का विरोध करने पर छात्रा से घिनौना काम, जुल्म यादकर सिहर उठी पीड़ित, कहा- कमरे में...


विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 2019 में हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद कई सपने लेकर विवाहिता ससुराल आई, लेकिन दहेज लोभी ससुराल वालों ने उसके सारे सपने चकनाचूर कर दिए। आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज में लग्जरी कार की मांग कर रहे थे। इसके लिए लगातार उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म 

मासूम बेटे और परिवार बिगड़ने की वजह से महिला यह बर्दाश्त करती रही। आरोप है कि 19 मई को तीन सगे रिश्तेदारों ने रात में उसके घर में घुसकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया। पति और ससुराल वालों की शह पर उसके साथ दरिंदगी की गई। विरोध करने पर सिगरेट से दागा गया। जब जुल्म की इंतहा हो गई तो पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 
 

पति की शर्मनाक करतूत: फेसबुक पर डाली पत्नी की फोटो, लिखा- आज लगेगी बोली, शादी मुझसे...रहेगी किसी और के साथ
 

थाना पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित विवाहिता ने आईजी से गुहार लगाई। आईजी के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता के आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें