फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में खुराफातियों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पथराव में चार युवकों के सिर फूटे; जानें पूरा मामला

Fri, 13 Mar 2026 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में घायल बच्ची की मदद करने वालों को ही आरोपी बताकर कुछ युवक उनसे भिड़ गए, जिससे विवाद हो गया। लाठी-डंडे चल गए और पथराव भी हुआ, जिससे चार युवक घायल हो गए। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली क्षेत्र में संवेदनशील इलाके मुर्गा वाली गली के पास शराबियों की हरकत से अलविदा जुमा से पहले माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा। स्कूटी की साइड लगने से साइकिल सवार बच्ची मामूली घायल हुई तो मदद करने वालों से ही झगड़ बैठे। दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। घटना में एक पक्ष के तीन समेत चार लोगों के सिर फूटे हैं। मारपीट, पथराव के वीडियो वायरल हुए तो शहर में सांप्रदायिक बवाल की अफवाह फैल गई। हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों की मदद से स्थिति पर काबू पा लिया। पुलिस ने बच्ची को बुलाकर बात की तो उससे भी स्थिति स्पष्ट हो गई।

विज्ञापन


तीन भाइयों ने की थी बच्ची की मदद 
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम को स्थानीय लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब सवा दस बजे 12 साल की बच्ची साइकिल से घूम रही थी। मुर्गा वाली गली के पास एक स्कूटी उसकी साइकिल में साइड मारकर निकल गई। इससे बच्ची साइकिल समेत गिर पड़ी और मामूली घायल हो गई। इसी गली में मीट की दुकान पर काम करने वाले सिकलापुर निवासी तीन सगे भाई जुनैद, जुबैर व नावेद दुकान बंद करके निकले तो उन्हें दूसरे समुदाय की बच्ची सड़क पर कराहती दिखी। उन्होंने उसकी मदद की और साइकिल उठाकर खड़ी कर दी। 

मदद करने वालों का आरोपी बताकर भिड़े 
बच्ची साइकिल पर बैठकर घर की ओर चली गई। इस बीच थोड़ी दूर पर यहीं खोखे पर काम करने वाला विक्की अपने दोस्तों के साथ बैठा था। विक्की और उसके साथी जुनैद आदि के पास आए और उन्हीं को बच्ची को घायल करने का जिम्मेदार बताने लगे। दोनों पक्षों में बहस के बाद ईंट-पत्थर और डंडे चले। इससे तीनों भाइयों जुनैद, जुबैर व नावेद के साथ ही विक्की घायल हो गया। जब तक कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, दोनों पक्षों के बाकी लोग भाग निकले। पुलिस ने इन चारों का मेडिकल परीक्षण कराया

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक मामूली बात पर तिल का ताड़ बनाने की कोशिश की गई। जिस स्कूटी से बच्ची को साइड ली, वह काफी पहले ही निकल चुकी थी। मददगारों पर ही आरोप लगा, जिसे बच्ची ने नकार दिया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। उनके मेडिकल परीक्षण व अन्य रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें