हाफिजगंज। बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन खींची तो दूसरी बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार बदमाशों की तलाश की, तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर की रहने वाली महिला आरोचना गंगवार ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को पति अशोक कुमार के साथ बाइक पर बैठकर बच्चों से मिलने जवाहर नवोदय विद्यालय जा रही थीं।
दोपहर 12 बजे जब बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित गांव फैजुल्लापुर स्थित एक डिग्री काॅलेज के समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लोगों ने उनकी बाइक के पास बाइक हल्की की और पीछे बैठे अज्ञात व्यक्ति ने गले की सोने की चेन खींच ली।
इस बीच महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई।
घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही लुटेरे पुलिस गिरफ्त में होंगे। संवाद