फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राइस मिलर के घर में लूट, छत से कूदे एक बदमाश के पैर टूटे, छुड़ाने के लिए साथियों ने की फायरिंग

Fri, 13 Feb 2026 09:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के कस्बा धौंराटांडा में बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात राइस मिलर के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद भागते समय छत से कूदे एक बदमाश के पैर टूट गए। लोगों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
राइस मिलर के घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौंराटांडा में एक राइस मिलर के घर बृहस्पतिवार आधी रात में घुसे बदमाशों ने परिवार को धमकाकर लूट कर ली। लूटपाट कर घर से भागते वक्त एक बदमाश छत से कूदा तो उसके पैर टूट गए। साथी को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने कुछ देर तक फायरिंग की, फिर भाग निकले। बदमाश पीलीभीत जिले का निवासी है, उसकी हालत नाजुक है।

विज्ञापन


धौंराटांडा के वार्ड चार निवासी अकील अहमद के बड़े बेटे मोहम्मद रिहान यूनाइटेड राइस मिल चलाते हैं। उनका घर कस्बे से बाहर मियांपुर रोड पर है। रेहान के मुताबिक बृहस्पतिवार रात दो बजे करीब कुछ बदमाश उनके घर के मुख्य गेट के चैनल का ताला काटकर घर में घुस गए। रात में लघुशंका के लिए उठे रिहान के पिता अकील अहमद को बदमाशों ने पकड़ लिया। आरोप है कि घर में सो रहे रिहान, उनके भाई मोहम्मद रिजवान को जगाकर पूरे परिवार को तमंचा दिखाकर धमकाया। अकील अहमद के हाथ कपड़े से बांधकर बंधक बना लिया।

आरोप है कि बदमाश घर में रखे 832000 रुपये और करीब छह तोला सोने चांदी के जेवर लूट ले गए। बदमाश जब घर से निकल रहे थे तो घरवालों ने शोर मचा दिया। हड़बड़ी में एक बदमाश छत से कूदा और उसके पैर टूट गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी बदमाशों ने उसे छुड़ाने के लिए फायरिंग की। ग्रामीण एकजुट होने लगे तो वह भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने हिम्मत दिखाई
रेहान के मुताबिक बदमाशों ने उन लोगों को जान से मारने के लिए गोली चलाई लेकिन उन लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए घायल बदमाश को घर में खींच लिया। फिर छत पर जाकर ईंट पत्थर फेंककर बदमाशों का मुकाबला किया। 

अकील अहमद ने बताया कि सूचना डायल 112 आ गई और घायल बदमाश को भोजीपुरा थाने ले गई। पुलिस ने बदमाश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश पीलीभीत जिले के थाना दियोरिया कलां के गांव मामदपुर का निवासी नन्हे उर्फ रीतराम है। उसके खिलाफ और भी अपराध दर्ज हैं।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि धौंराटांडा में राइस मिलर के घर हुई घटना में एक बदमाश को पकड़ लिया गया है। वह पीलीभीत का निवासी है। ग्रामीणों की पिटाई से वह ज्यादा नाजुक हालत में है। उसकी हालत में सुधार के बाद पूछताछ कर गिरोह का पता लगाया जाएगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, इसमें कुल बदमाश तीन ही दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें