फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेटेलाइट बस अड्डे से कार में लिफ्ट देकर युवक से लूट, हाईवे किनारे फेंककर बदमाश फरार

Tue, 17 Jun 2025 05:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में कार सवारों ने एक युवक को लिफ्ट देकर कार में बैठाया। सुनसान रास्ते में उससे मारपीट की। सोने की चेन, नकदी और फोन लूटकर उसे हाईवे पर फेंक दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे से बीसलपुर के लिए कार में लिफ्ट देने के बाद चार लोगों ने निगोही के युवक से लूटपाट की। लूटपाट करने के बाद उसे बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नवदिया झादा के पास हाईवे किनारे धक्का दे दिया। युवक की तहरीर पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव हसौआ निवासी रामवीर का कहना है कि वह रविवार को गुरुग्राम से घर के लिए निकला था। सोमवार तड़के 4:30 बजे निजी बस से सेटेलाइट बस अड्डा पहुंचा। यहां घर ले जाने के लिए दुकान से मिठाई खरीदी और घर जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगा। 

पहले से कार में सवार थे तीन लोग  
इसी दौरान एक युवक उसके पास आया। उससे पूछा कहां जाओगे तो उसने बताया कि उसे बीसलपुर जाना है। युवक ने कहा कि वह भी बीसलपुर जा रहा है। कुछ और सवारियां भी हैं। वह युवक उसे अपनी कार में ले गया। कार में तीन लोग पहले से थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पति के बाहर जाते ही पत्नी ने प्रेमी को बुलाया घर, फिर हुआ कुछ ऐसा... अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन


सेटेलाइट से कार को बीसलपुर रोड की ओर जाना था, लेकिन वह कार गलत दिशा में लेकर चला। इसका कारण पूछने पर कार सवार चारों लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। 14 हजार रुपये, सोने की चेन, मोबाइल फोन और मिठाई का डिब्बा उससे लूट लिया। इसके बाद हाईवे पर नवदिया झादा के पास उसे सुनसान स्थान पर कार से धक्का दे दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें