फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर की लूटपाट, चार अन्य घरों में चोरी

Sun, 15 Jan 2023 03:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में कड़ाके की ठंड के बीच लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। सीबीगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शनिवार की रात पांच घरों को निशाना बनाया। बदमाशों ने एक घर में परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। चार घरों में चोरी हुई है। 
विज्ञापन
गांव परधौली के दो घरों में डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव परधौली में नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार रात एक घर में परिजनों को बंधक बना कर लूटपाट की। दूसरी ओर, इसी गांव में चोरों ने चार घरों और एक परचून की दुकान को निशाना बनाया। सूचना के बावजूद थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रविवार को गांव पहुंचकर पुलिस ने मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन


परधौली निवासी दामोदर दास परसाखेड़ा में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। शनिवार रात वह पत्नी सुनीता के साथ ऊपरी मंजिल पर सोए थे। उनकी मां शिवदेई और दस साल की बेटी दीपाली नीचे सो रही थीं। रात दो बजे छह-सात नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए और दामोदर की मां व उनकी बेटी को बंधक बना लिया। शोर सुनकर पत्नी के साथ दामोदर नीचे आए तो बदमाशों ने उनको भी बंधक बना लिया और लूटपाट की। दामोदर के अनुसार बदमाश दस हजार रुपये नकद और करीब पांच लाख के जेवर लूट ले गए।

परचून की दुकान को भी खंगाला 

शनिवार रात ही चोरों ने इसी गांव में चार घर और एक परचून की दुकान को भी खंगाल लिया। गांव के रामकृष्ण रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। चोरों ने उनके बेटे विशन स्वरूप गंगवार के घर का ताला तोड़कर दस कारतूस और जेवर चुरा लिए। रुद्रपुर में नौकरी करने वाले वेद प्रकाश के घर का ताला तोड़कर चोरों ने दस हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अजयपाल के घर से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। अजयपाल परिवार के साथ गुरुग्राम में रहते हैं। परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे शंकर लाल का घर भी चोरों ने खंगाल लिया। गांव के राजेश कुमार की परचून की दुकान से चोरों ने नकदी और सामान चुरा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें