फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदसलूकी: आशा वर्कर को गालियां देकर मुंह पर फेंक दी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक संक्रमित के घर रविवार को दवा पहुंचाने गई आशा वर्कर से अशोभनीय व्यवहार किया गया और दवाएं मुंह पर फेंक दी गईं। आशा वर्कर ने सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

छोटी बिहार क्षेत्र की आशा वर्कर पूजा रानी की ओर से सीएमओ को सौंपे पत्र के मुताबिक आशा पूजा रानी की ड्यूटी मुंशी नगर में भी लगाई गई थी। तभी एक कोविड-19 पेशेंट ने फोन से दवा की जरूरत बताई। पूजा ऑटो से उनके घर दवा देने पहुंची और बाहर से ही संक्रमित के परिजन को दवा देने लगीं। जिस पर परिजनों ने अंदर आकर दवा देने और संक्रमित को देखने के लिए कहा। पूजा ने उन्हें संक्रमित की तबीयत के बाबत सर्विलांस को सूचित करने को कहा और नंबर देने लगी। बताया कि वह सिर्फ दवा पहुंचा सकती हैं। संक्रमित के पास जाने के निर्देश नहीं है। गेट के बाहर दवा रख दी, जिस पर वहां मौजूद एक परिजन ने दवा आशा वर्कर के मुंह पर फेंक दी और गालियां देने लगे। जिससे परेशान होकर आशा वर्कर ने सीएमओ से लिखित शिकायत करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें