फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले करो भुगतान फिर मिलेगा ऑनलाइन चिकित्सकीय सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ने चिकित्सकीय उपकरण जैसे कि नेबुलाइजर, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर आदि की कैश ऑन डिलीवरी बंद कर दी है। अब इन्हें खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले भुगतान करना पड़ रहा है, उसके बाद ऑर्डर हो पा रहा है। साथ ही इनकी वापसी भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

इन दिनों कोरोना मरीजों के लिए नेबुलाइजर, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, भाप लेने की मशीन आदि की बाजार में भारी मांग है। जिसके चलते इनकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। ये चिकित्सकीय उपकरण बाजार से गायब हुए तो लोगों ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर इनकी खरीदारी शुरू कर दी। मगर ऑनलाइन शॉपिंग साइट भी इनकी उपलब्धता के संकट से जूझ रही हैं। इसके चलते एक शॉपिंग साइट ने इन चिकित्सकीय उत्पादों की बिक्री के साथ कुछ शर्तें जोड़ दी हैं। इसमें सबसे महत्वूपर्ण शर्त भुगतान की है। नामचीन शॉपिंग साइट ने अब इन सभी उत्पादों की कैश ऑन डिलीवरी बंद कर दी है, जिसके चलते भुगतान करने के बाद ही लोग ऑर्डर दे पा रहे हैं। इसके अलावा दूसरी शर्त उत्पाद खरीदने के बाद उसकी वापसी या बदलाव की है। इसमें भी कंपनी ने शर्त लगा दी है, अब इनमें से किसी भी उत्पाद का बदलाव या वापस सिर्फ निर्माण में गड़बड़ी होने पर ही हो सकेगा। इसके चलते इन उत्पादों की ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों को काफी सोच विचार करना पड़ रहा है।
‘ऑक्सीमीटर जैसे उत्पादों की बाजार में बेहद कमी है। ऐसे में कोई भी कंपनी नहीं चाहेगी कि उसका एक भी पीस बदलाव या वापसी के झंझट में फंसे। इसके चलते ही शॉपिंग साइट्स ने ये बदलाव किया है। बाजार में भी लोग इन उत्पादों को वापसी न करने की शर्त पर ही बेच रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनय ऋषिवाल, आईटी विशेषज्ञ, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें