फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारत : घर के सामने फोड़े पटाखे, विरोध पर व्यापारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच नामजद और 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

आंवला। रामनगर में पटाखे फोड़ने के विरोध पर व्यापारी को उनके घर में घुसकर पीटा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रामनगर निवासी व्यापारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात गांव निवासी आरोपी जिसका घर उनके घर से करीब आठ सौ मीटर दूर है। उनके घर के सामने आकर पटाखे फोड़ने लगा। पूछने पर आरोपी ने कहा कि गांव में रहना है तो हमारे अनुसार दिवाली मनानी पड़ेगी। इसके विरोध पर आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। इसके अलावा परिवार की एक महिला से भी अभद्रता की। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी संजीव उर्फ कालू, राज, बलराम, अनुज यादव, देवेंद्र व 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें