मामले में एडीओ पंचायत ने लिया संज्ञान, ग्राम पंचायत सचिवों से मांगा जवाब
मीरगंज। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 5.32 करोड़ रुपये से तैयार किए गए 65 कूड़ा निस्तारण केंद्रों (आरआरसी) को अब तक शुरू नहीं किया जा सका है। शुक्रवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद बीडीओ ने मामले में संज्ञान लेकर ग्राम सचिवों को नोटिस जारीकर जवाब मांगा है। साथ ही आरआरसी को पांच दिन के अंदर चालू करने के निर्देश दिए हैं।
खबर में उजागर हुआ था कि मीरगंज विकासखंड में बनाए गए 67 कूड़ा निस्तारण केंद्रों में से अधिकांश बंद पड़े हैं या खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद स्वच्छता मिशन का लक्ष्य अधूरा रह गया है। केंद्रों पर गंदगी, झाड़-झंखाड़ और मवेशियों का कब्जा होने से ये बीमारी के अड्डे बन गए हैं। संवाद
प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिव को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, केंद्रों की मरम्मत कराने और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था तत्काल शुरू करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- वीरपाल सिंह, एडीओ पंचायत, मीरगंज