फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 26.39 करोड़ से मिर्जापुर–नरखेड़ा, मंढबा–वंशीपुर मार्ग होगा चाैड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र में आवागमन सुधारने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दे दी है। शासन ने मीरगंज में मिर्जापुर से नरखेड़ा, मंढबा-वंशीपुर होते हुए आनंदपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए कुल 26 करोड़ 39 लाख 24 हजार रुपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन


परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ 58 लाख 30 हजार रुपये राज्य सड़क निधि से जारी किए गए हैं। यह मार्ग मीरगंज और आसपास के गांवों के लिए एक प्रमुख संपर्क सड़क है, जहां लंबे समय से चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। स्वीकृति आदेश संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह द्वारा प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग को भेजा गया है।
परियोजना को समयबद्ध से पूरा कराने के लिए जारी किए निर्देश
शासन ने परियोजना को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता से पूरा कराने के लिए 28 कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें भूमि अधिग्रहण, यूटिलिटी शिफ्टिंग, तकनीकी स्वीकृति, जीएसटी भुगतान, गुणवत्ता नियंत्रण, पंचवर्षीय अनुरक्षण और वित्तीय अनुशासन जैसी अनिवार्य शर्तें शामिल हैं। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि परियोजना में देरी या लागत वृद्धि की स्थिति में जिम्मेदारी सीधे संबंधित प्रमुख अभियंता और क्षेत्रीय अधिकारियों की होगी। 31 मार्च 2026 तक धनराशि के उपयोग और 30 अप्रैल 2026 तक उपयोगिता प्रमाणपत्र भेजने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिया और नालों का भी होगा निर्माण

सड़क चौड़ीकरण के साथ पुल, पुलिया और नालों के निर्माण का भी प्रावधान रखा गया है ताकि भविष्य में मार्ग के और विस्तार की जरूरत पड़ने पर कोई समस्या न आए। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने से मीरगंज क्षेत्र में परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ी राहत मिलेगी। विकास की गति तेज होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें