फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आयुष्मान कार्ड बनाने में मीरगंज ब्लॉक ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने में मीरगंज ब्लॉक ने जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर को सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। मीरगंज ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम ने इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप ब्लॉक को जिले में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में टीम के प्रसायों को सराहा गया है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर ने इस सफलता का श्रेय अपनी टीम को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें