फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। आंवला-भमोरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान गांव उदयभानपुर उर्फ अनंतपुर निवासी वीरपाल (28) के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, वीरपाल हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

परिचितों के अनुसार, वीरपाल रामनगला गांव में लगने वाले बाजार में पल्लेदारी का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, वीरपाल बाजार से अपने अन्य साथियों के साथ अलग-अलग बाइकों से घर लौट रहे थे। उसके साथी तो गांव पहुंच गए, लेकिन वीरपाल बुधवार देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। तब परिजनों ने युवक की तलाश की तो घटनास्थल के समीप उनकी बाइक पेड़ से टकराई हुई मिली। वह गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़े थे। सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। परिजन उनको सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बच्चे हैं। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें