फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटे का मजदूरी से इनकार: नशे में बाप ने पार कीं हैवानियत की हदें... रातभर पेड़ से बांधा और पिटाई की

Tue, 29 Aug 2023 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग ने मजदूरी करने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए पिता ने उसे रातभर पेड़ से बांधकर रखा और पिटाई की। विवाहित बहन नाबालिग को लेकर थाने पहुंची। उसने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घायल नाबालिग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कैंट थाना इलाके में नाबालिग किशोर ने मजदूरी से इनकार कर पढ़ाई की बात कही तो नशे में पिता ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। बेटे को रातभर पेड़ से बांधकर रखा और पिटाई की। सुबह विवाहित बहन अपने भाई को लेकर कैंट थाने पहुंची। वहां पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के गांव बरकलीगंज निवासी शहनाज पत्नी हसीन अपने 13 साल के भाई मुन्ना को लेकर कैंट थाने आईं। उन्होंने इंस्पेक्टर बलवीर सिंह को बताया कि पिता उल्हैतापुर निवासी अब्दुल हमीद मजदूरी करते हैं। बड़ा भाई मजदूरी करता है। 

दूसरा भाई मुन्ना पढ़ाई करना चाहता और सबसे छोटी बहन को भी स्कूल भेजने के लिए कहता है। यह बात उनके पिता को अखर रही है। वह नाबालिग बेटे से मजदूरी कराना चाहता हैं। रविवार रात भी इसी बात पर झगड़ा हुआ। आरोप लगाया कि शराब के नशे में पिता आपा खो बैठे। उन्होंने मुन्ना को घर में ही पेड़ से बांध दिया। 
विज्ञापन


पूरी रात उसकी पिटाई की। इससे मुन्ना के शरीर पर चोटें आई हैं। सुबह मुन्ना अपने को किसी तरह से मुक्त कर बहन के पास पहुंच गया। शहनाज ने आरोप लगाया कि भाई का साथ देने पर उनके पिता ने उन्हें भी गालियां और जान से मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दबिश दी पर वह फरार हो गया। शहनाज का आरोप है कि पिता के लगातार परेशान करने से आहत होकर उसके एक भाई ने कुछ साल पहले ट्रेन से कटकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें