फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन थे दोनों

Mon, 04 Jan 2021 11:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी में रविवार शाम से लापता नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला। दोनों रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन थे। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव उतारकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। 
विज्ञापन


उझानी थाना क्षेत्र के एक गांव के 17 वर्षीय युवक का गांव में ही रहने वाली अपनी 16 वर्षीय फुफेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले एक ग्रामीण ने दोनों को साथ बैठे बातचीत करते देख लिया था। 

उसने इसकी शिकायत उनके परिजन से की, जिस पर रविवार शाम करीब सात बजे दोनों घर से लापता हो गए। सोमवार तड़के करीब तीन बजे प्रेमी ने अपने भाई को कॉल करके बताया कि वह प्रेमिका के साथ गांव के बाहर खड़ा है, लेकिन वह घर नहीं आना चाहता। 
विज्ञापन


ऐसी ही बातें प्रेमिका ने अपने पिता को फोन कर कहीं। प्रेमिका ने अपने पिता से यह तक कह दिया कि वह रिश्ते में खोट कर बैठी है, इसलिए प्रेमी के साथ ही जान दे रही है। इसके बाद उनके परिवार वालों में खलबली मच गई। 

दो घंटे बाद करीब पांच बजे परिवार वाले ढूंढते हुए तालाब के पास पहुंचे तो पेड़ पर दोनों के शव फंदे से झूलते मिले। प्रधान से घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम को भेजे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें