फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म और हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा, बोले- आरोपी ने खोला ऐसा राज पुलिस हैरान

Tue, 25 Dec 2018 04:25 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बरेली के बिशारतगंज के एक गांव में आठ साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस उसे अधिकतम सजा दिलाने की कोशिश में है। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच को आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन


जेल भेजने से पहले लाल रूमाल वाले आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के लिए उसके नाखून और बालों के सैंपल लिए गए। एसपी देहात संसार सिंह ने बताया कि बच्ची के पोस्टमार्टम के वक्त जो स्लाइड बनाई गई थी, उससे इस डीएनए को मैच कराकर रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। 

बताया कि आरोपी विकास इससे पहले भी चोरी जैसी वारदातें कर चुका है। वह नशेड़ी है और भविष्य में जेल से बाहर आने पर इसी तरह की अमानवीय घटना कर सकता है। 
विज्ञापन


इसलिए पुलिस कोर्ट में पैरवी कर आरोपी को अधिकतम सजा दिलाने का प्रयास करेगी। बता दें कि आठ साल की बच्ची 11 दिसंबर की शाम लापता हो गई थी। 14 तारीख को उसका शव गन्ने के खेत में मिला। 
विज्ञापन

गले पर लाल रूमाल कसा था। अमर उजाला ने ऐसा ही रूमाल बांधे एक युवक को घटनास्थल के आसपास देखे जाने की खबर छापी तो पुलिस को खुलासे की राह मिली। 

विकास ने रविवार को दरिंदगी की बात स्वीकार की थी। बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में गन्ना भी डाला था। बाद में भेद खुलने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी एंटीमार्टम इंजरी का जिक्र है जो मृत्यु पूर्व की गई हैवानियत को दर्शाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें