फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंधन बचाने की मुहिम: बरेली में काफिला छोड़ ई-रिक्शा में बैठे मंत्री, अफसरों संग ई-बस से तहसील पहुंचे डीएम

Sat, 16 May 2026 01:35 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में ईंधन बचाने की मुहिम तेज हो गई है। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार शनिवार को अपना काफिला छोड़कर ई-रिक्शा में सवार होकर कार्यक्रमों में पहुंचे। वहीं, डीएम समेत कई अफसरों ने ई-बस में सफर किया। 
विज्ञापन
पहली तस्वीर: ई-रिक्शा में बैठे मंत्री, दूसरी तस्वीर: ई-बस में डीएम व अन्य अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का बरेली में बड़ा असर देखने को मिला है। वन मंत्री अरुण कुमार ने शनिवार को अपना काफिला छोड़कर ई-रिक्शा से कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं, नो व्हीकल डे पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी ई-बस में सवार होकर मीरगंज तहसील पहुंचे।

विज्ञापन


वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना ने शनिवार को दिनभर के लिए अपना काफिला छोड़ दिया। उन्होंने ऊर्जा और ईंधन बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि पेट्रोल और डीजल को बचाना है, इसलिए काफिले या कार से नहीं चलना है। 

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ई-रिक्शा से कार्यक्रमों में पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार और शनिवार को नो व्हीकल डे
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिले के अधिकारियों के लिए सप्ताह में दो दिन, शनिवार और सोमवार को नो व्हीकल डे घोषित किया है। इस पहल के तहत, शनिवार को मीरगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एक साथ ई-बस में बैठकर गए। 
 

ई-बस में बैठे डीएम व अन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला
सुबह जिलाधिकारी स्वयं पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा साइकिल से आए। इस कदम का उद्देश्य ईंधन की बचत करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने ईंधन की फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

ई-बस के पास खड़े डीएम व अन्य अफसर। - फोटो : अमर उजाला
नो व्हीकल डे की पहल
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों के लिए सप्ताह के दो दिन नो व्हीकल डे लागू किया है। इसके तहत शनिवार और सोमवार को अधिकारी निजी वाहनों का उपयोग करने से बचेंगे। इसके बजाय, वे साइकिल, पैदल यात्रा या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे। इस पहल का मुख्य लक्ष्य ईंधन की बचत करना, वायु प्रदूषण को कम करना और शहर को ट्रैफिक की समस्या से मुक्त करना है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
ईंधन बचाने की अपील 
जिलाधिकारी ने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संदेश को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी अफसर आज ई-बस से मीरगंज तहसील गए और उसी बस से वापस आएंगे। अफसरों और कर्मचारियों ने ईंधन बचाने पर अमल शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ने बार एसोसिएशन से भी ईंधन बचाने की अपील करने की बात कही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें