फतेहगंज पश्चिमी। राज्यमंत्री खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अजीत सिंह पाल ने डीएम बरेली को पत्र लिखकर जमीन से जुड़े दो प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए कहा है। इनमें एक मामला मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे से भी जुड़ा है।
आरोप है कि दोनों मामलों में पूर्व में की गई शिकायतों का फर्जी निस्तारण किया गया। पहला मामला फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के ग्राम कुरतरा का है। यहां ग्राम प्रधान पर ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप है। दूसरा नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में ठाकुर द्वारा मंदिर की संपत्ति पर कब्जे का है। दोनों प्रकरणों में अभी तक ग्राम सभा की जमीन से कब्जे नहीं हटाए गए। मंदिर की सात दुकानों में छह का विवाद और सभी देयों का भुगतान होने के बाद भी कब्जा न छोड़ने का भी है। राज्यमंत्री डीएम को पत्र भेजकर दोनों प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई के लिए कहा है।