फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने परीक्षा कें द्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करतीं गुलाब देवी। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में कम रोशनी देख जनरेटर चलाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी देखी व्यवस्थाएं

बरेली। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्हाेंने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। उनकी शिकायतें सुनकर डीआईओएस और संयुक्त शिक्षा निदेशक को निस्तारण के निर्देश दिए। डीआईओएस से कहा कि स्कूलों के मनमानी फीस वसूलने पर रोक लगाएं। निरीक्षण के दौरान इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा कक्ष में कम रोशनी देखकर जनरेटर चलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुलाब देवी सबसे पहले डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम पहुंचीं। यहां से कई केंद्र देखे और कंट्रोल रूम में बैठे लोगों से जानकारी ली। दूसरी पाली में मैथोडिस्ट, एसवी और इस्लामिया गर्ल्स आदि केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। इस्लामिया कॉलेज परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में रोशनी कम होने पर जनरेटर चलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्हाेंने फरीदपुर के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां दीवारों पर महापुरुषों की तस्वीरों के साथ लिखे उनके विचार लिखे होने की तारीफ की। इस दौरान जेडी डॉ. प्रदीप कुमार, डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. सुभाषचंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ओपी गुप्ता ने पहली पाली में बिशप मंडल, साहू गोपीनाथ, गुलाबराय, इस्लामिया, केडीएमई और एमबी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाएं अंकुश

सर्किट हाउस में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा समेत अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सीबीएसई-आईसीएसई स्कूलों में मनमानी फीस वसूले जाने का मुद्दा उठा। इस पर शिक्षा मंत्री ने जेडी और डीआईओएस को निर्देश दिए कि तत्काल नई शुल्क कमेटी का गठन किया जाए। जेडी ने कहा कि सीबीएसई-आईसीएसई पर उनका कोई सीधा नियंत्रण नहीं है। वह अपने बोर्ड के नियमों के हिसाब से चलते हैं। शिक्षा मंत्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश में हर जगह शांतिपूर्ण ढंग से नकलविहीन परीक्षा हो रही है। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ खुद लखनऊ में बैठकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें