फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: बरेली में बोले कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद- 2024 के मद्देनजर निकाय चुनाव बेहद महत्वपूर्ण

Sat, 29 Apr 2023 01:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव ट्रेलर है। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने बड़ा डाकखाना के पास स्थित भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में जितिन प्रसाद ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नगर निकाय चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव ट्रेलर है। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही यह भी कहा कि बरेली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना है और वह हम बना करके देंगे। 

UP Nikay Chunav: बरेली में जनसभा करने आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटे भाजपा पदाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अक्टूबर में कुतुबखाना पुल का फीता काट देंगे। उन्होंने कहा कि होठों में ताला है। आचार संहिता लागू है और सामने मीडिया के कैमरे हैं। इसलिए बहुत कुछ नहीं बोल सकते। लेकिन विकास की रफ्तार के लिए भाजपा को जिताने का आह्वान करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें