फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खनन विभाग का बाबू दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

Mon, 06 Apr 2026 03:58 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एंटी करप्शन टीम ने सोमवार दोपहर खनन विभाग के बाबू (लिपिक) को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी से खनन कार्यालय में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
आरोपी बाबू महबूब अली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में खनन के खेल में पुलिस और खनन विभाग के लोगों का गठजोड़ खुल गया है। किला चौकी पुलिस पर अवैध खनन में वाहन पकड़ने और फिर छोड़ने का आरोप लगाने वाले रोठा गांव निवासी वेदप्रकाश की शिकायत पर अब खनन कार्यालय के बाबू महबूब अली को दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार दोपहर आरोपी बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। टीम उसे लेकर सदर कोतवाली पहुंची, जहां कमरे में आरोपी से पूछताछ की गई। इसी कमरे में शिकायतकर्ता वेद प्रकाश को भी बैठाया गया। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू करा दी है। 

यह है मामला 
जानकारी के अनुसार किला थाना क्षेत्र के रौठा गांव निवासी वेदप्रकाश के ट्रैक्टर-ट्रॉली को किला चौकी पुलिस ने अवैध खनन में पकड़ा था, जिसे सीज कर दिया था। वेदप्रकाश का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़वाने और जुर्माने से संबंधित पत्रावली जिलाधिकारी कार्यालय भेजने के नाम पर खनन अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू महमूद अली ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की।  
विज्ञापन


ट्रैप टीम ने रंगेहाथ दबोचा 
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन बरेली की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी बाबू को 10 हजार रुपये दिए, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी से खनन अधिकारी कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें