फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बरेली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा, सुबह-शाम छाएगा कोहरा... बढ़ेगी ठिठुरन

Mon, 24 Nov 2025 09:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पछुआ हवा और कोहरे की जुगलबंदी से बरेली जिले में ठंड बढ़ गई है। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा छंटा। इसके बाद दिनभर धुंध छाई रही। 
 
विज्ञापन
बरेली में सुबह-शाम छाएगा कोहरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हवा की दिशा बदलने से सोमवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के सापेक्ष बरेली में सर्वाधिक घना कोहरा होने की पुष्टि की है। भोर में करीब तीन घंटे तक दृश्यता शून्य रही। आवासीय इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक सामान्य से दोगुना दर्ज हुआ। इससे सांसों पर भी प्रदूषण का पहरा रहा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पछुआ हवा के प्रवेश से तापमान में गिरावट जारी है। सुबह कोहरा छंटने के बावजूद हल्की धुंध छा रही है। इससे धूप बेअसर साबित हो रही है। हवा हल्की ठंड का अहसास करा रही है। सोमवार सुबह दृश्यता शून्य होने से विद्यार्थियों को स्कूल जाने में परेशानी हुई। कई बच्चों के परिजन ऑटो से भेजने के बजाय खुद ही बच्चों को स्कूल छोड़ने गए। हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। कारें रेंगती नजर आईं।

अतुल कुमार के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन तक मौसम में बदलाव का अनुमान नहीं है। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। रात में ठिठुरन बढ़ सकती है। सोमवार को अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से चार डिग्री कम 23.2 डिग्री और न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय इलाकों का एक्यूआई सामान्य से दोगुना
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को आवासीय क्षेत्र राजेंद्रनगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 140 दर्ज हुआ, जबकि सिविल लाइंस में हवा साफ रही। रविवार को पीलीभीत बाइपास के किनारे बीडीए की ओर से अवैध निर्माण ढहाए जाने के बाद उठे धूल के गुबार से वायु प्रदूषण का स्तर ऑरेंज जोन में जा पहुंचा। एक्यूआई 225 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें