फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम का मिजाज गुजरते दिन के साथ सर्द होता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। दिन में धूप निकली पर हवा में सौ फीसदी नमी होने से बेअसर रही। विशेषज्ञ ने पारा में गिरावट जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात घने कोहरे से हल्की राहत रही पर सर्द हवा कंपकंपाती रहीं। रात का पारा एक डिग्री लुढ़कने के बावजूद सामान्य से अभी दो डिग्री ज्यादा 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह हल्का कोहरा रहा और दिन में धुंध मंडराती रही। अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से तीन डिग्री कम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी सौ फीसदी रही। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने पश्चिमी विक्षोभ मंडराने की वजह से कोहरा कम होने पर ठंड बढ़ने के बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन


मौसम इनपुट
25.7
14.1
धूप निकलेगी। सुबह-शाम हल्का घना कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 6:36
सूर्यास्त 5:18
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें