फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दोहना-परसाखेड़ा के बीच बनेगा मिनी ट्रांसपोर्ट नगर, जमीन तलाशेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा, सीबीगंज औद्योगिक क्षेत्र में माल वाहनों के खड़े होने में आ रही समस्या से निजात दिलाने के लिए कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने परसाखेड़ा-दोहना के बीच मिनी ट्रांसपोर्ट नगर बसाने के निर्देश दिए। इसके लिए प्रशासन और बीडीए के अफसरों को आपसी समन्वय स्थापित कर जमीन खोजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित मंडल स्तरीय उद्योग बंधु समिति एवं उत्तर प्रदेश सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति-2017 के अंतर्गत स्वीकृति समिति की बैठक में आवेदनकर्ता इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी करने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने रजऊ परसपुर मार्ग के ट्रांसपोर्ट नगर में अग्निशमन केंद्र स्थापित न होने की जानकारी दी। इस पर कमिश्नर ने संबंंधित अधिकारी को अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए कहा।। बहेड़ी के मेगा फूड पार्क स्थापना के संबंध में हुई चर्चा के दौरान अगली बैठक में पार्क में आवंटित की गई भूमि के आवंटियों को बुलाने को कहा। आरएम, यूपीसीडा, एसडीएम, संयुक्त आयुक्त उद्योग, अधीक्षण अभियंता विद्युुत, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को फूड पार्क में स्थापित 33/11 केवी उपकेंद्र का संयुक्त निरीक्षण करने के लिए कहा। निरीक्षण की संतोषजनक रिपोर्ट पर ही उपकेंद्र का हस्तानातरंण यूपीपीसीएल को करने के लिए कहा।
बिजली आपूर्ति, सड़क की समस्याएं उठाईं
रिछा के राइस मिलर्स ने औद्योगिक इकाइयों के लिए बिजली आपूर्ति, सड़क आदि समस्याएं उठाईं। इस पर बिजली विभाग के एसई ने लोड बढ़ाने के लिए निविदा निस्तारण की प्रक्रिया जल्द पूरी होने के साथ ही जल्द आपूर्ति शुरू करने के लिए कहा। उद्यमियों ने बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए एसपी ट्रैफिक के प्रयास के लिए सराहा। आखिर में उत्तर प्रदेश सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति-2017 के तहत बरेली की छह, शाहजहांपुर की दो आवेदनकर्ता इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए जाने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन


निर्माण कार्य का होगा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण
कमिश्नर ने आरएम, यूपीसीडा, उपायुक्त उद्योग, शाहजहांपुर औद्योगिक संघ के प्रतिनिधि को शाहजहांपुर के औद्योगिक क्षेत्र ग्रोथ सेंटर में पूरे हो चुके निर्माण कार्यों के संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ जग प्रवेश, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी बरेली चन्द्रमोहन शर्मा समेत उद्यमी पवन अरोड़ा, राजेश गुप्ता, आशुतोष शर्मा, अभिनव अग्रवाल, उन्मुक्त संभव शील, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें