फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से टकराया मिनी ट्रक, पुलिया पर बैठे दो की मौत

सार

बरेली से सेब लेकर गोरखपुर जा रहा मिनी ट्रक (डीसीएम) सौंफरी गांव के पास पोल से टकराकर पलट गया।पुलिया पर बैठे शिवा पुत्र राजेंद्र और अनिल कुमार को संभलने का मौका भी न मिला।गांव सौंफरी के अनिल का फाइल फोटो- फोटो : POWAYAN।
विज्ञापन
गांव सौंफरी के शिवा का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुटार (शाहजहांपुर)। बरेली से सेब लेकर गोरखपुर जा रहा मिनी ट्रक (डीसीएम) सौंफरी गांव के पास पोल से टकराकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आकर पुलिया पर बैठे 14 वर्षीय शिवा (14) और अनिल कुमार (45) की मौत हो गई। एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई लेकिन बाइक सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह दस बजे हुआ। मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराया। फिर पुलिया को तोड़ता हुआ खाई में पलटा। पुलिया पर बैठे शिवा पुत्र राजेंद्र और अनिल कुमार को संभलने का मौका भी न मिला। वे गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच अनिल और शिवा के परिजन मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से डीसीएम को सीधा कराने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। डीसीएम के ड्राइवर और हेल्पर को भी हिरासत में लिया गया है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

गांव सौंफरी के अनिल का फाइल फोटो- फोटो : POWAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें