फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर में हेराफेरी कर लाखों की बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Nov 2017 02:13 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विभागीय साठगांठ से मीटर में हेराफेरी कर बिजली चोरी करने का एक और बड़ा मामला सामने आया है। माधोबाड़ी में एक कारखाने में चेकिंग के दौरान एक कामर्शियल कनेक्शन पर लाखों की बिजली चोरी पकड़ी गई। जेई ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसडीओ विजय कुमार कनौजिया, मीटर जेई मनीराम और डीडीपुरम उपकेंद्र के जसीम अख्तर चेकिंग टीम लेकर माधोबाडी पहुंचे। टीम ने पशुओं के लिए आहार बनाने वाले एक कारखाने को चेक किया तो पता चला कि मीटर में छेद कर बिजली चोरी की जा रही है। कनेक्शन दस एचपी में स्वीकृत था, एमआरआई से 26 किलोवाट ऊर्जा की खपत सामने आई। साफ जाहिर है कि बड़े स्तर पर चोरी हो रही थी। इस क्षेत्र में भी एई मीटर अवनीश त्रिवेदी ही हैं, जिनके अधीन सैलानी और हजियापुर के इलाके में पिछले दिनों इसी तरह मीटर में हेराफेरी कर करीब 50 लाख रुपये की राजस्व चोरी का मामला पकड़ा गया था। इस मामले में एई पर कार्रवाई भी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज गुल रहेगी बिजली
बरेली।
शहामतगंज फ्लाईओवर के निर्माण के लिए गुरुवार सुबह दस से शाम चार बजे बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। एसडीओ शहदाना विजय कनौजिया ने बताया कि इस दौरान मठ चौकी, शाहबाद, शास्त्रीबाजार, कांकर टोला, गंगापुर चौराहा, बजरिया आदि इलाकों में सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें