फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने सुरक्षा पहलुओं पर मंथन किया

Thu, 05 Nov 2015 02:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेना के उत्तर भारत एरिया में बुधवार को हुई उच्चस्तरीय कांफ्रेंस में सैन्य अफसरों ने सुरक्षा के पहलुओं पर मंथन किया। सैन्य क्षेत्रों में सुरक्षा समीक्षा के लिए यह कांफ्रेंस यूबी एरिया के जनरल आफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल विशंभर सिंह की अध्यक्षता में हुई। कांफ्रेंस में उत्तर भारत एरिया के मेरठ, लखनऊ, देहरादून आदि सबएरिया के अलावा रेजिमेंट ट्रेनिंग सेंटर तथा अन्य सैन्य क्षेत्रों में सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा की गई। जीओसी ने सुरक्षा के मुद्दे पर जिला प्रशासन और सिविल अथॉरिटी से सहयोग के बाबत जानकारी भी हासिल की। सैन्य अफसरों से सुरक्षा के बाबत सुझाव मांगे और विचार-विमर्श भी किया। कांफ्रेंस में सब एरिया डिवीजन के जीओसी शामिल हुए।
विज्ञापन


सेना ने बच्चों को किया प्रेरित
बरेली। गरुड़ डिवीजन की ओर से चलाई जा रही सेना को जानो मुहिम के तहत सेना के अफसरों ने जिंगलबेल और कृष्णा पब्लिक स्कूल में कार्यशाला आयोजित की। इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सेना के बारे में बताने के साथ ही उनको सैन्य अफसर बनने के लिए प्रेरित भी किया गया। आईआईएफटी में भी कार्यशाला आयोजित की गई। तीनों कार्यशालाओं में करीब पांच सौ बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें