फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 23 दिसंबर को

Thu, 05 Nov 2015 02:06 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छात्रसंघ चुनाव को लेकर बरेली कॉलेज में महीनों से जारी ऊहापोह बुधवार को खत्म हो गया। छात्र नेताओं ने प्राचार्य का फिर घेराव कर हंगामा किया तो छात्रसंघ चुनाव का एलान हो गया। चुनाव 23 दिसंबर को होगा। नामांकन की तारीख 17 दिसंबर रखी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के आदेश पर बरेली कॉलेज ने छात्रनेताओं से वादा किया था कि दो नवंबर के बाद छात्रसंघ चुनाव घोषित किए जाएंगे। इस वादे को याद दिलाने के लिए छात्रनेता बुधवार को प्राचार्य कक्ष में पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर रूम का गेट बंद कर लाइट ऑफ कर दी। इसके बाद नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान प्राचार्य से छात्रनेताओं की नोकझोंक भी हो गई। बहस के बाद प्राचार्य ने छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित कर दी। छात्रों ने कहा कि चुनाव के संबंध में लिखित में तारीख दी जाए। इस पर प्राचार्य ने उन्हें समझाते हुए कहा कि फिर से आचार संहिता लग गई है, इसलिए, वह लिखित में तो नहीं दे सकते, लेकिन जिस तारीख पर कह दिया, उसी दिन चुनाव होंगे। हंगामा करने वालों में रोहित यादव, धूपेंद्र जायसवाल, अवनीश चौबे, गुरबचन सिंह, ललित, तुषार, अमन, विपिन सिंह थापा, विजय, विक्रांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


कोट
लिखित में नहीं दिया है, लेकिन छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। 23 दिसंबर को चुनाव होंगे और 17 दिसंबर को नामांकन होगा।
- डॉ. आरबी सिंह, प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें