फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुरस्कार और पदक से सम्मानित होंगे सैन्य अफसर, बरेली में होगा सेना का मध्य कमान अलंकरण समारोह

Mon, 10 Feb 2025 04:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भारतीय सेना की मध्य कमान अलंकरण समारोह 15-16 फरवरी को बरेली में आयोजित किया जाएगा। इसमें सेना के जवानों को असाधारण वीरता, अदम्य साहस, समर्पण और अनुकरणीय सेवा के लिए सैन्य पदक और पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भारतीय सेना के मध्य कमान अलंकरण समारोह का आयोजन 15-16 फरवरी को उत्तर भारत एरिया कार्यालय के तत्वाधान में आयोजित होगा। अध्यक्षता मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता (पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम) करेंगे, जो भारतीय सेना के जवानों की असाधारण वीरता, अदम्य साहस, समर्पण और अनुकरणीय सेवा के लिए सैन्य पदक और पुरस्कारों से नवाजेंगे। 

विज्ञापन


इसके अलावा देश की सुरक्षा में योगदान और चुनौतियों का सामना करने में अनुकरणीय भूमिका के लिए सैन्य अधिकारियों, जूनियर कमीशन अधिकारियों और अन्य रैंकों को वीरता पुरस्कार और विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत बहादुरी बल्कि राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता का भी प्रतीक हैं। कार्यक्रम में सैन्य अफसर, स्थानीय प्रशासनिक अफसर और इनके परिजन इन गौरवपूर्ण पलों के साक्षी बनेंगे।

पहले दिन होंगे कई सांस्कृतिक कार्यकम
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी द्वारिका के मुताबिक 15-16 फरवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम में 15 फरवरी को एक सांस्कृतिक समारोह होगा। इसमें भारतीय सेना सिम्फनी बैंड का प्रदर्शन, मध्य कमान के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालने वाला लेजर शो और प्रसिद्ध गायक अमेया डबली द्वारा देशभक्ति गीतों की शानदार संगीतमय प्रस्तुति शामिल होगी। 
विज्ञापन


औपचारिक अलंकरण समारोह 16 फरवरी को होगा। ये आयोजन आगामी मध्य कमान को अलंकरण समारोह उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। साथ ही, आयोजन का उद्देश्य साहस, सम्मान और कर्तव्य के मूल्यों को बनाए रखने के लिए सैनिकों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें