बिना कॉमर्शियल कनेक्शन रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली कॉलेज छात्रावास में पहुंच रहे थे सिलिंडर
आवश्यक सेवाओं के तहत रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नौ छात्रावासों में से महज दो में ही कॉमर्शियल कनेक्शन हैं। पांच छात्रावासों में बिना कनेक्शन के ही सिलिंडर पहुंच रहे थे। हालांकि, अब इन छात्रावास के लिए भी कनेक्शन कराए जा रहे हैं। बरेली कॉलेज में भी एक छात्रावास संचालन की कवायद जारी है। इसका भी कॉमर्शियल कनेक्शन करा दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को दिक्कत न हो।
ऐसे मिलेंगे कॉमर्शियल सिलिंडर
कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए औद्योगिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान को संबंधित गैस एजेंसी को प्रार्थना पत्र देना होगा। दैनिक और मासिक खपत की जानकारी भी देनी होगी। एजेंसी संचालक मेल के जरिये इस सूचना को पूर्ति विभाग और पेट्रोलियम कंपनी को भेजेंगे। पूर्ति विभाग की सहमति और कंपनी की ओर से निर्देश मिलने के बाद नियमानुसार सिलिंडर दिए जाएंगे
जिले में सिलिंडरों की उपलब्धता
करीब एक हजार कॉमर्शियल सिलिंडर।
करीब पांच हजार पांच किलो के सिलिंडर।
करीब 42 हजार घरेलू एलपीजी सिलिंडर।