फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौबारी मेले में बिके 50 से अधिक घोड़े, सबसे महंगा बिका 'पवन', कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 18 Nov 2024 10:07 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: चौबारी मेले के नखासे में घोड़ों की जमकर बिक्री हुई। कई घोड़े एक लाख रुपये से अधिक की कीमत में बिके। इनमें सबसे महंगा मेवाड़ी नस्ल का घोड़ा पवन रहा। 
विज्ञापन
नखासे में घोड़ा देखते खरीदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के चौबारी मेले में रौनक बरकरार है। यहां सजे नखासे में घोड़ों की खरीद-फरोख्त में तेजी बरकरार है। रविवार को 14 घोड़े बिके। अब तक के सबसे महंगे घोड़े पवन का सौदा 1.60 लाख रुपये में हुआ। यह मेवाड़ नस्ल का है। राजस्थानी घोड़ा बादल 1.15 लाख रुपये में बिका। सिंधी नस्ल के शेरा का सौदा 85 हजार रुपये में हुआ। यहां सजे नखासे के संचालन में सहयोग करने वाले बादशाह के मुताबिक, अब तक 50 से अधिक घोड़ों की बिक्री हो चुकी है।

विज्ञापन


मीना बाजार की रौनक भी बरकरार है। दो दिन पहले जैसी भीड़ नहीं है, मगर खरीदारी के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। वे चूड़ियां, ज्वैलरी, काॅस्मेटिक सामान खरीदती दिखीं। झूलों का आकर्षण भी बना रहा। बड़े झूलों के साथ ही, नाव झूला, ड्रैगन ट्रेन, मिक्की माउस का भी खूब क्रेज रहा। मेला प्रबंधक कमेटी के संजय सिंह ने बताया कि मेला 19 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोह लिया मन
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था ने उप्र संस्कृति विभाग के सहयोग से भारतीय वेशभूषा सहित मां गंगा की निर्मलता व भारतीय संस्कृति से संबंधित धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हरजीत कौर के निर्देशन में भारतीय लोक विधाओं व संस्कृति को संरक्षित करने के प्रति जागरूक किया गया। 

वीर विजय नृत्य नाट्य के निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना के निर्देशन में नमामि गंगे पर आधारित गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर का समापन किया गया। संस्था के प्रादेशिक संगठन आयुक्त हिमांशु सक्सेना, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड अल्का मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें