वन विभाग ने दिन भर कांबिंग के बाद तेंदुआ होने से किया इनकार
विज्ञापन
ग्रामीणों का दावा- उनकी आंखों के सामने हुई घटना
फरीदपुर। तेंदुए के मोर का शिकार करने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने सुकुटिया मणी गांव के हाजीपुर खटेली मार्ग पर दिन भर कांबिंग की, लेकिन वन विभाग की टीम को न तो तेंदुआ दिखा न उसके पगचिह्न। वहीं कुछ ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने खुद तेंदुए को मोर का शिकार करते देखा है। यहां तक कि कुछ लोगों ने तेंदुए के शिकंजे से मोर को छुड़ाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह मोर को खींचकर खेतों की तरफ भाग गए।
क्षेत्र के गांव सुकुटिया मणी के पास हाजीपुर खटेली मार्ग पर तेंदुआ ने मोर का शिकार कर लिया। कुछ ग्रामीणों ने तेंदुआ को मोर का शिकार करते देख हिम्मत करके मोर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह मोर को खींचकर खेतों की तरफ भाग गया। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और तेंदुए की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। वन दरोगा विक्रम चौधरी के मुताबिक कांबिंग के दौरान टीम को न तो तेंदुआ दिखा न ही उसके पगचिह्न दिखे हैं। उन्होंने किसी अन्य जंगली जानवर के होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि कांबिंग के दौरान मोर पंख तो मिले हैं।