फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धान क्रय केंद्र में गड़बड़ी के मामले में सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने भी मौके पर पहुंचकर की जांच
विज्ञापन


मीरगंज। धान क्रय केंद्र मीरगंज में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर स्थानीय किसानों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में किसानों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आलोक कुमार को सौंपा है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

सीएम को संबोधित ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मीरगंज स्थित धान क्रय केंद्र पर खरीद शुरू होने से पहले ही बिचौलियों से मिलीभगत कर सरकारी बोरों में धान भरवाया गया। केंद्र पर पहले से ही लगभग 100 सरकारी बोरियों में व्यापारियों का धान पाया गया, जबकि उस समय तक केंद्र पर आधिकारिक खरीद आरंभ भी नहीं हुई थी। ज्ञापनकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र प्रभारी बिना तौल-कांटे के व्यापारियों से सीधे धान खरीद रहे हैं। किसानों से सरकारी दर से कम मूल्य पर धान लेकर बिचौलियों को लाभ पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
किसानों ने कहा कि मीरगंज प्रशासन ने अब तक केंद्र इंचार्ज के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की है। केवल जांच टीम गठित कर सात दिन का समय दिया गया है, जो गलत है। ज्ञापनकर्ताओं ने मांग की है कि केंद्र इंचार्ज के विरुद्ध तत्काल धोखाधड़ी एवं सरकारी पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया जाए। किसानों ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो वे 25 अक्तूबर को बरेली कमिश्नरी पर किसान महापंचायत करेंगे। बरेली की चारों सीमाओं को बंद करने का आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी, मंडल उपाध्यक्ष इमरान अली खान, कृष्ण चंद शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-
क्रय केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा


नायब तहसीलदार अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ धान क्रय केंद्र की जांच को पहुंचे। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा। क्रय केंद्र प्रभारी ने बोरों में भरे धान को एक किसान का होना बताया। कहा कि मशीन न होने के कारण किसान बिना तौल कराए बोरों में धान भरकर रखवा लिए थे। नायब तहसीलदार ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जा रही है। अब उनके ही आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें