फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उत्तरायणी मेले में बिखरे देवभूमि के रंग, उत्तराखंड की वस्तुओं की खरीदारी का दिखा क्रेज

Sat, 14 Jan 2023 12:36 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली क्लब मैदान पर चल रहे तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले के पहले दिन पंडाल में बने मंच पर नृत्य, गीत और संगीत का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इसके बाद लोगों ने उत्तराखंड के खानपान और पहनने-ओढ़ने की वस्तुओं की खरीददारी की। 
विज्ञापन
लोक कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में उत्तरायणी जन कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को उत्तरायणी मेले का शानदार आगाज हो गया। इसमें पहले दिन से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने धूम रहीं। वहीं मैदान के बीचोंबीच पर बने ओपन मंच पर प्रदर्शन करता आर्मी बैंड आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्टॉल्स पर भी लोगों में खरीदारी का क्रेज दिखा।

विज्ञापन

  
मेले का उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बतौर मुख्य अतिथि बरेली क्लब के मैदान पर फीता काट कर किया। इसके बाद मुख्य द्वार के सामने बने मंदिर पर भगवान श्री गणेश का पूजन कर पंडाल में आ गए। जहां मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद मंच पर द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य गायन के माध्यम से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। श्री टीबरी नाथ संग्वेद महाविद्यालय के बच्चों ने स्वाति वचन का गायन किया। 

आर्मी बैंड ने बजाई देशभक्ति की धुन

स्वागत नृत्य के बाद राज्यपाल का कमेटी के लोगों ने परिचय के साथ फूल भेंट किए। इसके बाद मंच पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। यहां से राज्यपाल मेला मैदान का भ्रमण करने पहुंचे। जहां आर्मी बैंड ने देश भक्ति गीत की धुन के साथ स्वागत किया। इस दौरान कैंट विधायक संजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन

आर्मी बैंड ने बजाई देशभक्ति की धुन - फोटो : अमर उजाला
इस तीन दिवसीय मेले के पहले दिन पंडाल में बने मंच पर नृत्य, गीत और संगीत का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। यहां लगे स्टॉल्स पर खान-पान से लेकर पहनने-ओढ़ने की वस्तुओं और खेल खिलौनों के स्टॉल पर लोग खरीदारी में मशगूल दिखे। इसके अलावा किड्स जोन में लगे झूलों का बच्चे आनंद लेते नजर आए। 

मैदान के एक तरफ बने फूड प्लाजा में भी लोग मनपसंद व्यंजनों का स्वाद लेते रहे। मेला रात तक जारी रहा। मेला शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू हो गया। दूसरे भी लोग पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें