फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा वैक्सीनेशन : लक्ष्य 50 हजार को टीका लगाने का... इंतजाम सिर्फ छह हजार का

विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : demo photo
विज्ञापन

वैक्सीन की सप्लाई न मिलने की वजह से टला ऐन मौके पर टला मेगा वैक्सीनेशन अभियान
विज्ञापन

अब बृहस्पतिवार को वैक्सीन मिलने की उम्मीद, शुक्रवार को होगा टीकाकरण

बरेली। कोविड से बचाव के लिए एक तरफ लोगों से बढ़-चढ़कर टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है, दूसरी तरफ वैक्सीन का संकट इस अभियान में रोड़ा बन रहा है। वैक्सीन की कमी की वजह से पहले ही दो दिन से टीकाकरण प्रभावित हो रहा था, अब बृहस्पतिवार को होने वाला मेगा वैक्सीनेशन अभियान भी टल गया है। इस अभियान में लक्ष्य के मुताबिक 50 हजार लोगों को टीका लगाने के लिए बुधवार रात तक शासन से वैक्सीन मिलने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम को सिर्फ साढ़े छह हजार डोज ही उपलब्ध हो पाईं।
विज्ञापन

कई दिनों से जिले में लगातार वैैक्सीन का संकट बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन न होने की वजह से बुधवार को टीकाकरण केंद्रों पर ताले पड़े रहे। कोई स्लॉट भी बुक नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाना था। अफसरों ने उम्मीद जताई थी कि बुधवार देर शाम तक शासन से वैक्सीन की खेप मिल जाएगी लेकिन शासन से वैक्सीन का कोटा नहीं आया। सिर्फ साढे़ छह हजार डोज ही उपलब्ध हो पाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मेगा वैक्सीनेशन अभियान को स्थगित करने का एलान कर दिया। अफसरों का कहना है कि अगर बृहस्पतिवार को शासन से वैक्सीन मिली तो मेगा वैक्सीनेशन अभियान तीन जुलाई को शुरू किया जाएगा। इस बीच अग्रसेन पार्क समेत कुछ केंद्रों पर टीकाकरण चलता रहेगा।

पूरे दिन स्वास्थ्य विभाग करता रहा तैयारियां, शाम को निकली हवा

बुधवार को वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर असमंजस की स्थिति रहने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मेगा वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियां करता रहा। बताते हैं कि अफसरों ने शाम तक वैक्सीन मिलने की उम्मीद में टीकाकरण के लिए गठित टीमों को तैयारियों के निर्देश दिए थे। शाम को जब यह पता चला कि वैक्सीन नहीं मिल पाएगी तो सभी को अभियान को स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई। माइक्रोप्लान पर अब वैक्सीन मिलने के बाद ही काम होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि मेरठ से देर शाम 6800 डोज मिली है। इससे शहर के चुने हुए केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। 

50 हजार लोग होंगे प्रतिरक्षित

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के मुताबिक मेगा वैक्सीनेशन सभी ब्लॉकों में किया जाएगा। यहां क्लस्टर का चयन कर लिया गया है। शहर में मढ़ीनाथ और सुभाषनगर को क्लस्टर बनाया गया है। मेगा वैक्सीनेशन के पहले दिन करीब 50 हजार लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी लोगों को प्रेरित करने में सहयोग लिया जा रहा है। देर है तो सिर्फ वैक्सीन मिलने की।

मेगा वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। वैक्सीन मिलते ही अगले दिन अभियान शुरू कर दिया जाएगा। बुधवार शाम को कुछ डोज मिली हैं, इसलिए एक जुलाई को रूटीन टीकाकरण के तहत केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। - डॉ. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें